भाजपा-जद (एस) के पैदल मार्च की अनुमति नहीं, राजनीतिक तरीके से जवाब दिया जाएगा: कांग्रेस

बीवाई विजयेंद्र ने कहा है कि 3 अगस्त को यहां से मैसूरु तक एक सप्ताह तक चलने वाले पैदल मार्च को दबाया नहीं जा सकता

भाजपा-जद (एस) के पैदल मार्च की अनुमति नहीं, राजनीतिक तरीके से जवाब दिया जाएगा: कांग्रेस

Photo: Congress FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को घोषणा की कि कर्नाटक पुलिस भाजपा-जद (एस) के प्रस्तावित पैदल मार्च को अनुमति नहीं देगी।

Dakshin Bharat at Google News
सत्तारूढ़ कांग्रेस का कहना है कि कथित घोटालों को उजागर करने और सरकार को कठघरे में खड़ा करने के विपक्ष के कदम का राजनीतिक रूप से मुकाबला किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा है कि 3 अगस्त को यहां से मैसूरु तक एक सप्ताह तक चलने वाले पैदल मार्च को दबाया नहीं जा सकता।

बता दें कि मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा भूमि गंवाने वालों को भूखंड आवंटित करने में कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दरामैया के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस विपक्ष के पैदल मार्च का राजनीतिक रूप से मुकाबला करेगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए, भाजपा के साथ...
नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: ममता बनर्जी
नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- 'क्या से क्या हो गया...'
एसपीआर सिटी: ओकट्री कैपिटल ने मार्केट ऑफ़ इंडिया में 750 करोड़ रु. का निवेश किया
यह बोझ भारत क्यों उठाए?
भारत तटस्थ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में है: प्रधानमंत्री मोदी
उप्र में कितना एसआईआर हुआ? इसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए: अखिलेश यादव