मानसून में भी गर्मी का कहर, सीमा पर गश्त के दौरान बीएसएफ अधिकारी और जवान की मौत
यह घटना शुक्रवार को सीमा पर हुई,
By News Desk
On
Photo: @BSF_Gujarat X account
अहमदाबाद/दक्षिण भारत। गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'हरामी नाला' खाड़ी क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी के कारण गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को सीमा पर हुई, जिसमें सहायक कमांडेंट विश्वदेव और हेड कांस्टेबल दयाल राम को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार होना बताया गया है।अधिकारी बीएसएफ की 59वीं बटालियन से संबंधित थे।
दोनों 'जीरो लाइन' गश्त कर रहे थे, तभी वे बेहोश हो गए। सूत्रों ने बताया कि दोनों को भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Mar 2026 16:22:21
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं


