मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बोले पुतिन- 'यह संयोग से नहीं हुआ, बल्कि ...'

व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बोले पुतिन- 'यह संयोग से नहीं हुआ, बल्कि ...'

Photo: Photo: narendramodi FB page

मास्को/नई दिल्ली/दक्षिण भारत। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को मास्को में रात्रि भोज के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की।

Dakshin Bharat at Google News
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर मोदी का स्वागत करते हुए पुतिन ने पिछले महीने लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई दी।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह संयोग से नहीं हुआ, बल्कि कई वर्षों तक सरकार के प्रमुख के रूप में आपके काम का नतीजा है।'

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी की पहली रूस यात्रा है।

पुतिन ने कहा कि आप जानते हैं कि भारत और भारत के लोगों के हितों में कैसे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का आकार और यह तथ्य कि अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, इसका मतलब है कि लोगों के क्षितिज का विस्तार हो रहा है।

पुतिन ने कहा कि इसका मतलब है कि वे आत्मविश्वास और स्थिरता महसूस करते हैं, जो बहुत महत्त्वपूर्ण है।

रूसी मीडिया ने कहा कि भारत साल 2022 में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया तथा साल 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने की राह पर है। देश के वित्त मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि दशक के अंत तक भारतीय अर्थव्यवस्था का मूल्य 7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगा।

मोदी ने पुतिन को उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया।

यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा पर पश्चिमी देशों की भी नजर है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download