जम्मू-कश्मीर: कठुआ में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी की, 2 जवान घायल

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी की, 2 जवान घायल

Photo: indianarmy.adgpi FB page

कठुआ/जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर माछेडी इलाके में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर की गई गोलीबारी में कम से कम दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में उस समय हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे।

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है तथा आगामी जानकारी की प्रतीक्षा है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'