जम्मू-कश्मीर: कठुआ में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी की, 2 जवान घायल
सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की
By News Desk
On
Photo: indianarmy.adgpi FB page
कठुआ/जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर माछेडी इलाके में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर की गई गोलीबारी में कम से कम दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में उस समय हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे।सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है तथा आगामी जानकारी की प्रतीक्षा है।
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Dec 2025 16:54:13
Photo: @BJP4India X account


