झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल किया
81 सदस्यीय विधानसभा में कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया
By News Desk
On
Photo: HemantSorenJMM FB page
रांची/दक्षिण भारत। हेमंत सोरेन सरकार ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इस बीच विपक्ष ने बहिर्गमन कर दिया था।
81 सदस्यीय विधानसभा में कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने विश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए एक घंटे का समय आवंटित किया था।
हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को राजभवन में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पांच महीने जेल में बिताने के बाद 28 जून को झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।
सोरेन ने रविवार को अपने आवास पर सत्तारूढ़ इंडि ब्लॉक के नेताओं और विधायकों की बैठक की थी।
लोकसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के 45 विधायक रह गए हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Mar 2026 15:56:26
Photo: @Khamenei_fa X account


