जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए थलसेना प्रमुख का पदभार संभाला

जनरल पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए थलसेना प्रमुख का पदभार संभाला

Photo: Indianarmy.adgpi FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को थलसेना के नए प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनरल मनोज पांडे से 30वें सेना प्रमुख के रूप में यह जिम्मेदारी ली है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि जनरल पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने भारतीय सेना में चार दशकों से ज्यादा सेवाएं दी हैं। जनरल द्विवेदी के पास भी सेना में सेवा का चार दशकों का अनुभव है। वे सैनिक स्कूल, रीवा (मप्र) के पूर्व छात्र हैं। उन्हें साल 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में कमीशन दिया गया था।

जनरल द्विवेदी को उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में विभिन्न परिचालन वातावरण में कमान के साथ स्टाफ अनुभव का प्राप्त है। उन्होंने ऐसे समय में थलसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला है, जब वैश्विक भू-रणनीतिक वातावरण बदल रहा है और तकनीकी प्रगति के साथ युद्ध ​अधिक चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं।

जनरल द्विवेदी के पास अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए प्रभावी योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने का समृद्ध अनुभव है। उनके पदभार संभालने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'