टी-20 विश्व कप में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री ने बात की
फाइनल में विराट कोहली की पारी के अलावा भारतीय क्रिकेट में उनके समग्र योगदान की भी सराहना की
By News Desk
On
Photo: narendramodi FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और उसके सदस्यों को टी-20 विश्व कप जीत पर बधाई दी।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी के अलावा भारतीय क्रिकेट में उनके समग्र योगदान की भी सराहना की।दोनों खिलाड़ियों ने जीत के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी।
मोदी ने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव की बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का शानदार कैच लेने की तारीफ की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की।
प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए कोच राहुल द्रविड़ को धन्यवाद दिया।
About The Author
Latest News
18 Jan 2026 18:12:03
Photo: @BJP4India X account


