सीआईडी ​​ने पोक्सो मामले में येडियुरप्पा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

येडियुरप्पा ने आरोप को खारिज किया है ... कहा - लोग मेरे खिलाफ साजिश रचने वालों को सबक सिखाएंगे

सीआईडी ​​ने पोक्सो मामले में येडियुरप्पा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Photo: BSYBJP FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के खिलाफ जांच कर रही सीआईडी ने गुरुवार को पोक्सो मामलों की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

Dakshin Bharat at Google News
इस साल मार्च में सदाशिवनगर पुलिस द्वारा भाजपा के दिग्गज नेता के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश जारी कर मामले को आगे की जांच के लिए सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया था।

यह मामला 17 वर्षीया किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि इस साल दो फरवरी को डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर एक बैठक के दौरान येडियुरप्पा ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी।

येडियुरप्पा ने इस आरोप को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि लोग मेरे खिलाफ साजिश रचने वालों को सबक सिखाएंगे।

येडियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली 54 वर्षीया महिला की पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर के कारण मौत गई।

सीआईडी ​​ने इस मामले के सिलसिले में 17 जून को येडियुरप्पा से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पहले आदेश पारित कर सीआईडी ​​को इस मामले में येडियुरप्पा को गिरफ्तार करने से रोक दिया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News