दर्शन की गिरफ्तारी पर बोले जी परमेश्वर- कानून सबके लिए समान, मुझ पर भी वही लागू और ...

इस मामले में 13 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है

दर्शन की गिरफ्तारी पर बोले जी परमेश्वर- कानून सबके लिए समान, मुझ पर भी वही लागू और ...

Photo: DrGParameshwara FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'पुलिस पहले ही दर्शन, उनकी पत्नी पवित्रा गौड़ा और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है।'

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर क्या हुआ, यह हत्या कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थी?

जी परमेश्वर ने कहा कि कानून सबके लिए एक जैसा है, मुझ पर भी वही कानून लागू है और उन पर भी वही। कानून अपना काम करेगा। उन्हें कानून के दायरे में ही रखना होगा।

इसी तरह, कर्नाटक में बीबीएमपी को पांच निगमों में विभाजित करने संबंधी विधेयक पारित होने पर गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा, 'यह बात लंबे समय से चली आ रही है। जब मैं प्रभारी मंत्री था, तब हम बेंगलूरु निगम को विभाजित करने पर विचार कर रहे थे, ताकि प्रभावी प्रशासन हो सके।'

जी परमेश्वर ने कहा कि अगर आप लंदन को देखें तो वहां बहुत सारी काउंसिल हैं। हम चाहते हैं कि प्रशासन प्रभावी हो और इसीलिए हम बेंगलूरु सिटी को विभाजित करने पर विचार कर रहे हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'