रिजिजू ने बताया- इस तारीख से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी

रिजिजू ने बताया- इस तारीख से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

Photo: KirenRijiju FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। यह 3 जुलाई को समाप्त होगा। 

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि राज्यसभा का सत्र भी 27 जून से शुरू होगा। उसका समापन 3 जुलाई को होगा।

रिजिजू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- '18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24.06.2024 से 03.07.2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ/प्रतिज्ञान, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है।'

उन्होंने लिखा- 'राज्यसभा का 264वां सत्र 27.06.2024 को प्रारंभ होगा और 03.07.2024 को समाप्त होगा।'

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'