इस कार्यकाल में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए और ज्यादा काम करना चाहते हैं: मोदी

उन्होंने यह टिप्पणी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का उल्लेख करते हुए की

इस कार्यकाल में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए और ज्यादा काम करना चाहते हैं: मोदी

साल 2015 में 11 संस्थानों की तुलना में साल 2018 में 46 संस्थान हो गए, जो 10 वर्षों में 318 प्रतिशत की वृद्धि है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दशक में हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने यह टिप्पणी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का उल्लेख करते हुए की। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स लिमिटेड के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नुन्ज़ियो क्वाक्वेरेली ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार देखा गया है।

उन्होंने कहा कि साल 2015 में 11 संस्थानों की तुलना में साल 2018 में 46 संस्थान हो गए, जो 10 वर्षों में 318 प्रतिशत की वृद्धि है, यह जी-20 में सर्वश्रेष्ठ है।

इस पर जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि हमने पिछले दशक में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया है। यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में परिलक्षित होता है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।

मोदी ने कहा कि इस कार्यकाल में, हम अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए और भी ज्यादा काम करना चाहते हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download