मप्र: इस सीट पर नोटा को मिले 2 लाख से ज्यादा वोट!
बहुजन समाज पार्टी के संजय को 48344 वोट मिल चुके हैं
By News Desk
On
Photo: results eci website
भोपाल/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव मतगणना के रुझानों में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां इंदौर सीट से भाजपा के शंकर लालवानी 1160627 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
वहीं, बहुजन समाज पार्टी के संजय को 48344 वोट मिल चुके हैं। इस सीट से नोटा को 202212 वोट मिले हैं।बता दें कि इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने अपनी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
इससे कांग्रेस के मतदाता नोटा को वोट दे रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद यहां भाजपा को जोरदार बढ़त मिल रही है। शंकर लालवानी 970222 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा उम्मीदवार के बाद सबसे ज्यादा वोट बसपा के उम्मीदवार को हिस्से में आए हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Mar 2026 16:37:56
Photo: ECI FB Page


