सरकार ने हरियाणा के 20 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया: रणदीप सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए हरियाणा सरकार की आलोचना की

सरकार ने हरियाणा के 20 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया: रणदीप सुरजेवाला

Photo: RSSurjewala FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार की आलोचना की है। 

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के 20 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है।

सुरजेवाला ने कहा कि 3.5 साल तक उन्हें (युवाओं को) सीईटी के जाल में फंसाया गया। साल 2019 की सारी नौकरियां वापस लेकर सीईटी में डाल दी गईं।

उन्होंने कहा कि पहले सीईटी का रिजल्ट उच्च न्यायालय ने खारिज किया, अब सोशियो-इकोनॉमिक्स के 5 अंक भी खारिज कर दिए गए हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि अब हरियाणा सरकार कह रही है कि वह उच्चतम न्यायालय जाएगी। हो सकता है कि वहां से 5 साल तक भी नतीजे न आएं।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और एचएसएससी को बर्खास्त किया जाए।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'