दिल्ली: वाराणसी जा रहे इंडिगो के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अधिकारियों ने यात्रियों को बाहर निकाला और तलाशी अभियान शुरू किया

दिल्ली: वाराणसी जा रहे इंडिगो के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Photo: goindigo.in FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वाराणसी जाने वाले इंडिगो के एक विमान को मंगलवार सुबह यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की धमकी मिली। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने यात्रियों को बाहर निकाला और तलाशी अभियान शुरू किया।

Dakshin Bharat at Google News
ये पंक्तियां लिखे जाने तक जांच जारी थी, लेकिन विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बताया गया कि जब इंडिगो 6ई2211 विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था तो शौचालय में एक कागज के टुकड़े पर धमकी लिखी पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि विमान को जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। विमान सुरक्षा और बम निरोधक टीम के कर्मी मौके पर मौजूद थे।

बताया गया कि बम की धमकी मिलने के बाद यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी
Photo: rahulgandhi FB Page
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए तृणकां सांसद अभिषेक बनर्जी
बागी नेताओं का एनसीपीआई में विलय हास्यास्पद: तृणकां
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हुआ, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा: ट्रंप
कैसे सुधरेगी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता?
यह नया भारत है, जो सिर्फ़ समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें योगदान देने वाला है: प्रधानमंत्री