जहां गरीबी-संकट हों, नागरिक समस्याओं से घिरे हों ... कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है: मोदी

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

जहां गरीबी-संकट हों, नागरिक समस्याओं से घिरे हों ... कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस 21वीं सदी में आ ही नहीं पाई

मंडी/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां से पालमपुर ज्यादा दूर नहीं है। मैं आज याद दिलाना चाहता हूं कि पालमपुर में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक थी। उसमें जो निर्णय हुआ था, उससे एक इतिहास रचा गया था। उसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल में लिया गया वह ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। पांच सौ साल का इंतजार, 500 साल अविरत संघर्ष चला, लाखों लोगों ने शहादत दी। अब वह 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। यह इंतजार खत्म किया है आपके एक वोट ने, आपके वोट की ताकत ने।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, हिमाचल खुश हुआ, देवी-देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस खुश नहीं है। अगर आपके एक वोट ने मोदी की ताकत नहीं बढ़ाई होती तो कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन चरणों में भाजपा-राजग को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इनमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। मैं देख रहा हूं कि हिमाचल फिर एक बार 4-0 से हैट्रिक बनाने जा रहा है। देश लगातार तीसरी बार कांग्रेस को रिजेक्ट करने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है, जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों। इसलिए वह देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वह देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे, सीएए को खत्म करेंगे। कांग्रेस के साथी तो कह रहे हैं कि हम देश के परमाणु हथियार खत्म कर देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है। भारत का नागरिक भले ही वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो, बौद्ध हो, उनके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिएं। लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश को वो नहीं बना सकते, जो सिर्फ बाप-दादा की विरासत पर जीते हैं। इस देश को वो बनाएंगे, जो मिट्टी से उठकर पहाड़ जितनी ऊंचाइयां छूते हैं। इसलिए आज भारत का भविष्य हमारे स्टार्टअप्स शुरू करने वाले नौजवान, स्पेस में अपने सैटेलाइट भेजने वाले नौजवान, खेतों में ड्रोन उड़ा रही बेटियां और लड़ाकू विमान उड़ा रही बेटिया हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी का नाम लेकर कंगना के लिए जो भद्दी बातें कही हैं। वह मंडी का अपमान है। छोटी काशी का अपमान है, हिमाचल का अपमान है, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस 21वीं सदी में आ ही नहीं पाई। लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उल्टा चलती है। यह 20वीं सदी की तरफ जा रही है। कांग्रेस का शाही परिवार घोर बेटी-विरोधी है, कांग्रेस महिला विरोधी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा का नाम लेने से भी डरती थी। मेरी तो दलाई लामा से अक्सर बात होती है। वे हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं। भारत बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने ज़ोर-शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार-प्रसार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है, इसलिए इसे रोकना जरूरी है। हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए। मैं हिमाचल की जनता से आग्रह करूंगा कि यहां विधानसभा उपचुनाव में भी सभी 6 सीटें भाजपा को जिताएं, हिमाचल का भविष्य सुनिश्चित करें।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'