तेलंगाना के किसानों को धोखा दे रही कांग्रेस: जी किशन रेड्डी
रेड्डी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला ...
By News Desk
On
Photo: gkishanreddy FB page
हैदराबाद/दक्षिण भारत। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगाना के किसानों को धोखा दे रही है।
रेड्डी ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के 100 दिन के भीतर कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन वह इसके (कर्जमाफी) नाम पर किसानों को धोखा दे रही है।रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को 500 रुपए का बोनस और अन्य राशि देने का वादा किया, लेकिन रेवंत रेड्डी सरकार कुछ भी लागू करने के बारे में नहीं सोच रही है और किसानों को धोखा दे रही है।
रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ भगवानों की कसम खा रही है। तेलंगाना में अधिकांश किसान मोटे चावल की खेती करते हैं। कांग्रेस सरकार सिर्फ पतले चावल पर बोनस दे रही है। यह किसानों के साथ धोखा है। हालांकि केंद्र सरकार मोटा चावल भी खरीदने को तैयार है।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 10:42:01
Photo: @Khamenei_fa X account


