मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर भाजपा-कांग्रेस के नेता क्या बोले?

उदित राज ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के पास कोई आधिकारिक पद नहीं है

मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर भाजपा-कांग्रेस के नेता क्या बोले?

फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारत में रहते हैं, लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में रहता है। पाकिस्तान में इतनी हिम्मत? भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।

Dakshin Bharat at Google News
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी हार तय देखकर कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दुनिया में सबसे सक्षम गोला-बारूद रखने वाली भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है, उन्हें भारत में रहने के बजाय पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

इसी तरह उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के पास कोई आधिकारिक पद नहीं है। इसलिए वे जो भी कहते हैं, वह उनकी निजी राय है। कांग्रेस का ऐसा कोई स्टैंड नहीं है। कांग्रेस इस पर कुछ नहीं बोल रही है।

भाजपा सांसद और गोरखपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन ने कहा कि इस वक्त पाकिस्तान अपने लिए अनाज इकट्ठा कर रहा है। उसके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। मणिशंकर अय्यर को कहीं अपना इलाज कराना चाहिए। यह कांग्रेस का भारत नहीं है। अब भारत बहुत ताकतवर है। यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'