पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने दी मायावती के फैसले पर यह प्रतिक्रिया

मायावती ने आकाश आनंद को 7 मई को इन पदों से हटाने की घोषणा की थी

पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद ने दी मायावती के फैसले पर यह प्रतिक्रिया

Photo: AnandAkash4495 FB page

लखनऊ/दक्षिण भारत। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक और उत्तराधिकारी पद से हटाए जाने के बाद भतीजे आकाश आनंद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मायावती पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। 

Dakshin Bharat at Google News
आकाश आनंद ने कहा कि मायावती के संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनीतिक ताक़त मिली है, जिसके बूते बहुजन समाज सम्मान से जीना सीख पाया है। 

उन्होंने कहा कि मायावती हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

बता दें कि मायावती ने आकाश आनंद को 7 मई को इन पदों से हटाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा ​था कि बसपा एक पार्टी के साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है, जिसके लिए कांशीराम और मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िंदगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

मायावती ने कहा था कि इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, लेकिन पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'