किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने गुजरात के बनासकांठा में पार्टी की 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित किया

किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा

Photo: IndianNationalCongress FB page

बनासकांठा/दक्षिण भारत। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ रहा है, कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। 

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा में पार्टी की 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आज के प्रधानमंत्री की कार्यशैली देखिए! गुजरात ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मान-स्वाभिमान दिया और उनको सत्ता दी, लेकिन वे केवल बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखते हैं।

प्रियंका वाड्रा ने लोगों से पूछा, 'क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी को किसी किसान से मिलते देखा है?' उन्होंने कहा कि किसान 'काले कानूनों' के खिलाफ आंदोलन करता है। सैकड़ों किसान शहीद होते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उनसे मिलने तक नहीं जाते।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि फिर जैसे ही चुनाव आता है और उन्हें लगता है कि हमें वोट नहीं मिलेगा, तब प्रधानमंत्री मोदी कानून बदल देते हैं।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि एक जमाने में प्रधानमंत्री गांवों में जाते थे तो लोग अपना हक मांगते थे। मैं खुद राजीव गांधी के साथ जाती थी तो लोग उन्हें अपने काम के लिए डांट देते थे। तब ऐसी राजनीति थी।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि इस राजनीति का आधार महात्मा गांधी ने डाला था। उन्होंने नेताओं को सिखाया कि जनता सर्वोपरि है। देश में लोगों से बात करके और उनकी समस्याओं को जानकर नीतियां बनती थीं। इसलिए कांग्रेस ने हमेशा जनता की सुविधा वाली नीति बनाई।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'