अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB page
केंद्रपाड़ा/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और बीजद पर खूब शब्दबाण छोड़े।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-बीजद मिलकर चंद उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुंचा रही हैं और जनता के साथ अन्याय कर रही हैं। इस अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है।राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली (लोकसभा) और ओडिशा (राज्य विधानसभा) में एकसाथ चुनाव हो रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीनजी यहां चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा में भाजपा-बीजद की शादी हो चुकी है। 'दिल्ली वाले अंकल' और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को 'पान' (पीएएएनएन) दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि 'पान' का मतलब ... पीए- पांडियन, ए- अमित शाह, एन- नरेंद्र मोदी, एन- नवीन पटनायक है। इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


