हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो: प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस महासचिव ने गुजरात के वलसाड में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित किया

हम सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, ताकि लोकतंत्र कमजोर न हो: प्रियंका वाड्रा

Photo: IndianNationalCongress FB page

वलसाड/दक्षिण भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को गुजरात के वलसाड में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में पिछले 10 साल से हो रहे अन्याय और अत्याचार ने लोगों का जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। अन्याय और तानाशाही को उखाड़ फेंक देश में न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है।

Dakshin Bharat at Google News
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है। आपके अपने जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी के दौर में आप लोग सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि हम संविधान बदलना चाहते हैं, लेकिन मोदी कहते हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि जिस संविधान ने आपको अधिकार दिया, उसे ये बदलना चाह रहे हैं, ताकि जनता को दुर्बल बना सकें।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मैंने देश के कई प्रधानमंत्री देखे। इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गई थीं। राजीव गांधी को मैं टुकड़ों में घर लाई थी। वे देश के लिए शहीद हो गए थे। मनमोहन सिंह इस देश में क्रांति लेकर लाए। विपक्ष में अटल बिहारी बाजपेयी भी थे, जो एक सभ्य व्यक्ति थे।

प्रियंका ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं दावे से कह सकती हूं कि ये देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो जनता के सामने झूठ बोलते हैं। मोदी लोकतंत्र और आपके अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि विपक्ष के सारे नेता भ्रष्ट हैं, सिर्फ मोदी ईमानदार और पाक-साफ हैं।

प्रियंका ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते बंद करा दिए गए। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया। संसद से मेरे भाई के साथ-साथ 150 सांसदों को बाहर निकाल दिया गया। आज देश में एक तरफ इनके साथ अपार धन, मीडिया और सत्ता है। दूसरी तरफ सच्चाई है। सत्य की लड़ाई है, जिसे हम लड़ रहे हैं, ताकि आपका अधिकार और लोकतंत्र कमजोर न हो।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'