पहले चरण का मतदान: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम राहुल ने दिया यह पैग़ाम
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में पार्टी को जिताने के लिए किया आह्वान
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि संविधान को बचाने के लिए (चुनाव) है।
एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, 'आप कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, हमारी रीढ़ हैं और हमारी पार्टी के डीएनए हैं। भाजपा-आरएसएस भारत के विचार के खिलाफ हैं। वे हमारे संविधान, देश के लोकतांत्रिक ढांचे, ईसीआई सहित हमारे संस्थानों, साथ ही भारत के कानूनी ढांचे पर हमला कर रहे हैं।'राहुल गांधी ने कहा, 'आप सड़कों पर, गांवों में और हर जगह आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते हैं। आप रक्षक हैं!'
उन्होंने कहा, 'आपने साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारत के लोगों के प्रमुख विचारों को हमारे घोषणापत्र में लाने में हमारी मदद की। हम आप पर भरोसा करते हैं, और हम आपसे प्यार करते हैं।'
राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हम भाजपा और उसकी विचारधारा को हराने जा रहे हैं।'
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Mar 2026 17:09:44
Photo: @mkstalin X account


