आज का भारत मोदी के नेतृत्व में न तो किसी के पास गिड़गिड़ाता है, न ही पिछलग्गू है: नड्डा

जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया

आज का भारत मोदी के नेतृत्व में न तो किसी के पास गिड़गिड़ाता है, न ही पिछलग्गू है: नड्डा

नड्डा ने कहा कि इंडि गठबंधन का काम है- लोगों को सिर्फ गुमराह करना

छिंदवाड़ा/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब हमले बोले। उन्होंने कहा कि पहले मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। आज मुझे खुशी है कि यही मध्य प्रदेश भाजपा के शासन में अग्रणी और तीव्र गति से बढ़ता हुआ राज्य बन गया है। मोदी ने विकास की हर दृष्टि से मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।  

Dakshin Bharat at Google News
नड्डा ने कहा कि साल 2014 से पहले देश में आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, घोटाले होते थे और नीतियां एसी कमरे में बना करती थीं। विकास के नाम पर सबकुछ ठप्प था। किसान आत्महत्या करता था और युवा लाचार था। 

नड्डा ने कहा कि हमने मोदी के नेतृत्व में 10 साल विकास का काल देखा, सांस्कृतिक विरासत के उत्थान का काल देखा, किसानों को ताकत मिलने का काल देखा, महिलाओं के सशक्तीकरण और दुनिया में भारत को अग्रणी बनता देखा। मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली। अब विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो रही है।

नड्डा ने कहा कि मोदी 'ज्ञान' को लेकर आगे चलते हैं। जी- गरीब, वाई- युवा, ए- अन्नदाता, एन- नारीशक्ति। इनका सशक्तीकरण ही मोदी सरकार का मकसद है, क्योंकि इनका विकास होगा तो देश का विकास होगा।

नड्डा ने कहा कि मोदी ने सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। आज रामलला के भव्य मंदिर में रोजाना लाखों लोग दर्शन करने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धराशायी कर देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान स्थापित करने का काम किया।

नड्डा ने कहा कि साल 2014 के पहले भारत एक पिछलग्गू देश के रूप में जाना जाता था। आज का भारत मोदी के नेतृत्व में न तो किसी के पास गिड़गिड़ाता है और न ही पिछलग्गू है। आज भारत विकास में अग्रणी देश बन गया है। 

नड्डा ने कहा कि आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में भारत मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नड्डा ने कहा कि मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का काम मोदी ने किया।

नड्डा ने कहा कि इंडि गठबंधन का काम है- लोगों को सिर्फ गुमराह करना। इनको विकास से कोई मतलब नहीं है। ये अपनी हार देखकर हताशा में हैं। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
टाटा स्टारबस ईवी को शहर में ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है
जिनशासन के सितारे गढ़ने की पहल 'गुड लक अकाउंट योजना' लॉन्च
आत्मा सच्चिदानंद और शाश्वत सुखों से परिपूर्ण है: साध्वी हर्षपूर्णाश्री
बीती जवानी, बहता पानी, गया समय, बोले शब्द कभी लौटकर नहीं आते: संतश्री ज्ञानमुनि
सद्गुरु के समागम से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संसार को जीतना सरल है, स्वयं को जीतना बहुत कठिन है: संतश्री वरुणमुनि
सदाचारी साधु-संत हैं जीवंत तीर्थ: आचार्यश्री विमलसागरसूरी