ठगों से सावधान: आरबीआई में नौकरी के नाम लगा दिया 2 करोड़ रु. से ज्यादा का चूना

नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से हुई ठगी

ठगों से सावधान: आरबीआई में नौकरी के नाम लगा दिया 2 करोड़ रु. से ज्यादा का चूना

आरोपी ने कथित तौर पर सितंबर 2020 और सितंबर 2021 के बीच 2.24 करोड़ रु. लिए थे

ठाणे/दक्षिण भारत। नवी मुंबई पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी दिलाने का वादा कर 27 लोगों से 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
ऐरोली निवासी सदानंद भोसले ने पीड़ितों से यह वादा किया कि वह उन्हें आरबीआई में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा देगा।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि भोसले ने कथित तौर पर सितंबर 2020 और सितंबर 2021 के बीच उनसे 2.24 करोड़ रुपए ले लिए थे।

हालांकि, पीड़ितों को न तो वादे के मुताबिक नौकरी मिली और न ही उनके पैसे वापस मिले।

सभी पीड़ितों की ओर से दायर एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, खारघर पुलिस ने गुरुवार को भोसले पर भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत में पुलिस के पास देर से आने का कारण नहीं बताया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बीच, नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट 3 ने अब जांच अपने हाथ में ले ली है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'