जब टिकट देने की हुई घोषणा तो कक्षा में पढ़ा रहे थे भाजपा के ये उम्मीदवार!

इस सीट से सपा ने अफजाल अंसारी को टिकट दिया

जब टिकट देने की हुई घोषणा तो कक्षा में पढ़ा रहे थे भाजपा के ये उम्मीदवार!

उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं

ग़ाज़ीपुर/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश की ग़ाज़ीपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार पारसनाथ राय ने कहा कि जब उन्हें टिकट देने की घोषणा हुई, उस समय वे कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। 

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि इस सीट से सपा ने अफजाल अंसारी को टिकट दिया। यहां कड़ा मुकाबले होने के सवाल पर राय ने कहा कि उनके सामने चाहे एक बार निर्वाचित हुए सांसद हों या पांच बार निर्वाचित हुए सांसद। उन्हें लड़ना और जीतना है।

पारसनाथ राय ने कहा, 'जब मुझे जानकारी मिली, मैं एक कक्षा में पढ़ा रहा था। संघ ने जैसे मुझे संगठन का एक और काम दे दिया है।'

राय ने बताया कि उन्होंने टिकट नहीं मांगा था। खुद को संघ का एक आम कार्यकर्ता और सिपाही बताते हुए राय ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

राय ने बताया कि वे पूरे जिले में घर-घर गए हैं। यही उनके काम का आधार है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download