इंडि गठबंधन को हमारे देश की क्षमता पर भरोसा नहीं है: मोदी

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब शब्दबाण छोड़े

इंडि गठबंधन को हमारे देश की क्षमता पर भरोसा नहीं है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडि गठबंधन को भरोसा था कि कोविड के कारण हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी

मेट्टुपालयम/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब शब्दबाण छोड़े। उन्होंने कहा कि इंडि गठबंधन को हमारे देश की क्षमता पर भरोसा नहीं है। कोविड महामारी के दौरान इंडि गठबंधन ने कहा कि हम दवाओं का उत्पादन नहीं करते हैं। हमने कहा कि हम 'मेड इन इंडिया' टीके बनाएंगे। हमने न केवल वे टीके बनाए, बल्कि दुनिया की सहायता के लिए अपने टीके निर्यात भी किए।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश मेक इन इंडिया की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन द्रमुक उन लोगों के साथ खड़ी है, जो देश में निवेश को खत्म करना चाहते हैं। अपनी इस राजनीति से ये लोग  सबसे ज्यादा नुकसान तमिलनाडु का कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडि गठबंधन को भरोसा था कि कोविड के कारण हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। उस कठिन समय में केंद्र सरकार ने एमएसएमई को 2 लाख करोड़ रुपए की मदद दी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और स्कैम का दूसरा नाम है द्रमुक। आज देश 5जी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन इसी द्रमुक ने 2जी में स्कैम करके देश को बदनाम किया था। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए द्रमुक और कांग्रेस सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।

मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ। वे कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ। जब कांग्रेस केंद्र में थी, तब राज्य की सत्ताधारी सरकार के आधार पर राज्यों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जाता था। वहीं, राजग 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन के साथ काम कर रहा है। हम विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु में विश्वास करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 'भेदभाव और विभाजन' का जो खेल कांग्रेस खेलती है, वही खेल तमिलनाडु में द्रमुक खेलती है। केंद्र सरकार की पहल तमिलनाडु में लक्षित लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि द्रमुक ने हमेशा 'नफरत' और 'विभाजन' की राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कभी भी तमिलनाडु के विकास की परवाह नहीं की। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में, भाजपा के नेतृत्व वाला राजग नीलगिरि और कोंगु के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेगा। यह है 'मोदी की गारंटी'!

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'