कर्नाटक: भाजपा विधायक ने मंत्री के बारे में दिया ऐसा बयान, दर्ज हुई एफआईआर
पत्रकारों से बात करते हुए तबस्सुम ने आक्रोश व्यक्त किया और यत्नाल को आड़े हाथों लिया
By News Desk
On
Photo: @BasanagoudaBJP X account
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के घर को 'आधा पाकिस्तान' कहने के आरोप में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल पर मामला दर्ज किया गया है।
राव की पत्नी तबस्सुम राव की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यत्नाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153बी के तहत घातक और अनियंत्रित उकसावे के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।यत्नाल ने रविवार को कहा, 'गुंडू राव के घर में पाकिस्तान है। उनके घर में आधा पाकिस्तान है।'
यहां पत्रकारों से बात करते हुए तबस्सुम ने आक्रोश व्यक्त किया और यत्नाल को आड़े हाथों लिया।
मंत्री की पत्नी ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल कौन हैं। उन्होंने कहा कि दिनेश गुंडू राव का घर 'आधा पाकिस्तान' है। मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। मैं राजनीति में नहीं हूं।'
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


