परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए: मोदी

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चूरू में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए: मोदी

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडि गठबंधन वाले सिर्फ अपना हित देखते हैं

चूरू/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के चूरू में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम अब तक हुआ है, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के 4.50 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। यानी जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए, वो हमने 10 साल में करके दिखाए। इसलिए मैं कहता हूं- जब नीयत सही, तो नतीजे सही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडि गठबंधन वाले सिर्फ अपना हित देखते हैं। इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने कभी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया।

इसी कांग्रेस ने दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। इन लोगों ने देश में आपातकाल लगाया, संविधान को बंधक बनाया। इस इंडि अलायंस के लोगों ने कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। दशकों पुरानी यह मांग भाजपा सरकार ने पूरी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए हैं। मैं कहता हूं - भ्रष्टाचार हटाओ। वे कहते हैं - भ्रष्टाचारी बचाओ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है! दुनिया को पता नहीं है कि भारत की इस मिट्टी की बात ही कुछ और है। हम जो ठान लेते हैं, वह पूरा करके दिखाते हैं।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'