छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

Photo: chhattisgarh.police FB page

रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पहले सूचना मिली थी कि एक नक्सली मारा गया है। उसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि उक्त मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हुए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब छह बजे हुई। उस समय सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके अलावा वहां से हथियार भी मिले हैं।

बता दें कि उक्त कार्रवाई के साथ इस साल अब तक बीजापुर सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में लगभग तीन दर्जन नक्सली मारे गए हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'