छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी
By News Desk
On
Photo: chhattisgarh.police FB page
रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पहले सूचना मिली थी कि एक नक्सली मारा गया है। उसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि उक्त मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब छह बजे हुई। उस समय सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके अलावा वहां से हथियार भी मिले हैं।
बता दें कि उक्त कार्रवाई के साथ इस साल अब तक बीजापुर सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में लगभग तीन दर्जन नक्सली मारे गए हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Dec 2025 17:01:18
Photo: @Goa_Police X account


