राष्ट्रपति ने इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

राष्ट्रपति ने इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया

Photo: @rashtrapatibhvn X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। 

Dakshin Bharat at Google News
राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिजन ने प्राप्त किए। पूर्व प्रधानमंत्री राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से अपने पिता को प्रदान किया गया पुरस्कार प्राप्त किया। 

सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुर्मू से सम्मान स्वीकार किया। स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव और ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया।

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

सरकार ने इस साल पांच भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें एक पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भी दिया गया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'