अदालत ने केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई

एजेंसी ने केजरीवाल की सात दिन की हिरासत मांगी थी

अदालत ने केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई

Photo: AAPkaArvind FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। यहां की एक अदालत ने गुरुवार को आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।

Dakshin Bharat at Google News
एजेंसी ने केजरीवाल की सात दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को सुबह 11 बजे अदालत के सामने पेश करना होगा।

ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया था, क्योंकि उनकी वर्तमान हिरासत गुरुवार को समाप्त हो रही थी।

ईडी ने रिमांड मांगते हुए कहा कि एक मोबाइल फोन (केजरीवाल की पत्नी से संबंधित) में डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। 

हालांकि, 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल के परिसर में तलाशी के दौरान जब्त किए गए अन्य 4 डिजिटल उपकरणों का डेटा अभी तक नहीं निकाला जा सका है, क्योंकि अपने वकीलों से परामर्श करने के बाद पासवर्ड/लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के लिए समय मांगा गया है।

इससे पहले, जब केजरीवाल को अदालत में लाया जा रहा था तो उन्होंने मीडिया से कहा कि यह राजनीतिक साजिश है और जनता इसका जवाब देगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात