पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के सांसद पोते रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी एक आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई थी

पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के सांसद पोते रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

Photo: BJP FB page video

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब से तीन बार के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी एक आतंकवादी हमले में हत्या कर दी गई थी। वे पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियान का बड़ा नाम थे।

बिट्टू लुधियाना से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा, 'मैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब से बहुत प्यार है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के सवाल रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'जब भी मैंने पंजाब के मुद्दे उठाए, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने उन्हें हमेशा सकारात्मक रूप से लिया। हम पंजाब को आगे ले जाना चाहते हैं। पंजाब को पीछे क्यों रहना चाहिए?'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download