पाकिस्तान के नौ​सैनिक अड्डे पर देर रात बड़ा हमला, एक जवान व 4 आतंकवादियों की मौत

घटना के बाद पाकिस्तान के नौसैनिकों में दहशत फैल गई

पाकिस्तान के नौ​सैनिक अड्डे पर देर रात बड़ा हमला, एक जवान व 4 आतंकवादियों की मौत

फोटो: संबंधित नौसेना के यूट्यूब चैनल से सांकेतिक चित्र

राव​लपिंडी/दक्षिण भारत। पाकिस्तान के तुरबत में नौसैनिक अड्डे पर सोमवार देर रात बड़ा हमला हुआ। इसमें बलोचिस्तान फ्रंटियर कोर के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार आतंकवादी भी मारे गए हैं। पाकिस्तान फौज की मीडिया मामलों की विंग ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है।

Dakshin Bharat at Google News
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने सोमवार रात तुरबत में पीएनएस सिद्दीकी पर हमला करने का प्रयास किया था।

इसमें कहा गया है कि 'सैनिकों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया' के कारण प्रयास को विफल कर दिया गया।

घटना के बाद पाकिस्तान के नौसैनिकों में दहशत फैल गई। उनकी सहायता के लिए आसपास के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

भीषण गोलीबारी के दौरान बलोचिस्तान फ्रंटियर कोर का सिपाही ढेर हो गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान