कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव, संगठन का भी विलय किया
बिहार से पांच बार के पूर्व सांसद हैं पप्पू यादव
By News Desk
On
Photo: IndianNationalCongress FB page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अपने संगठन के विलय की भी घोषणा की।
बिहार से पांच बार के पूर्व सांसद पप्पू यादव कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के पति हैं। वे इस पूर्वी राज्य के सीमांचल क्षेत्र की राजनीति में बड़ा नाम रखते हैं।एआईसीसी मुख्यालय में अपने फैसले की घोषणा करते समय उनके साथ उनके बेटे सार्थक रंजन और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।
इस संबंध में कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, 'जन अधिकार पार्टी' और पप्पू यादव किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं। वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
उसने कहा कि पप्पू यादव 'जन अधिकार पार्टी' का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। यह विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है।
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 18:12:03
Photo: @BJP4India X account


