पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया

पारस ने संवाददाता सम्मेलन में अपने इस्तीफे के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी की

पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया

Photo: paras.ljp FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा पर बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे समझौते में अपनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को शामिल न करके उसके साथ 'अन्याय' करने का आरोप लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
पारस की घोषणा एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग द्वारा अपने सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा करने और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) को पांच सीटें देने के एक दिन बाद हुई है।

पारस ने संवाददाता सम्मेलन में अपने इस्तीफे के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी की और अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में नहीं बताया।

बता दें कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने जनता दल (यूनाइटेड) को 16 सीटें और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को पांच सीटें दी हैं।

सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते में राजग में शामिल पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई।

भाजपा मुख्यालय में राजग के घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव व बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह घोषणा की थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात