संदेशखाली में शाहजहां ने जो जमीनें हड़पीं, उनके उपयोग का अध्ययन करने के लिए राज्यपाल ने टीम बनाई

'कृषि के बजाय, इन जमीनों पर मछली पालन एक आर्थिक रूप से व्यावहारिक विकल्प होगा'

संदेशखाली में शाहजहां ने जो जमीनें हड़पीं, उनके उपयोग का अध्ययन करने के लिए राज्यपाल ने टीम बनाई

Photo: rajbhavankolkata website

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संदेशखाली में ग्रामीणों से अवैध रूप से छीनी गईं और मछली फार्म में तब्दील की गईं जमीनों का अध्ययन करने और उनका उपयोग करने के तरीके सुझाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया है। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
क्षेत्र के विशेषज्ञों ने बताया है कि निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख द्वारा लोगों से कथित तौर पर छीनी गई और अब मूल मालिकों को लौटाई गई कृषि भूमि की ऊपरी मिट्टी मछली पालन के लिए खारे पानी की निकासी के कारण कृषि के लिए अनुपयुक्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि ऊपरी मिट्टी को हटाने की जरूरत है। उन जमीनों को फिर से खेती के लिए उपयुक्त बनाने के वास्ते प्रतिस्थापित करने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी राय दी कि कृषि के बजाय, इन जमीनों पर मछली पालन एक आर्थिक रूप से व्यावहारिक विकल्प होगा।

बोस, नई दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गए और इस मामले पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने मामले का अध्ययन करने और संदेशखाली में भूमि उपयोग के तरीके सुझाने के लिए एक समिति का गठन किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए