राजस्थान में कांग्रेस को झटका, ये पूर्व सांसद हुए भाजपा में शामिल
उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए
By News Desk
On
Photo: BJP X account
जयपुर/दक्षिण भारत। अलवर से पूर्व कांग्रेस सांसद करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में भाजपा में शामिल हो गए।
उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए।यादव ने अलवर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
करण सिंह यादव राज्य मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Jan 2026 18:09:52
Photo: @DKShivakumar X account


