कोयंबटूर में मोदी के रोड शो को मद्रास उच्च न्यायालय से मिली अनुमति

भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने पुलिस के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था

कोयंबटूर में मोदी के रोड शो को मद्रास उच्च न्यायालय से मिली अनुमति

भाजपा और राज्य सरकार को सुनने के बाद न्यायालय ने दिया आदेश

चेन्नई/दक्षिण भारत। मद्रास उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को अनुमति दे दी है। यह रोड शो कोयंबटूर में 18 मार्च को होना है।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने रोड शो को अनुमति देने से इन्कार करने वाले पुलिस के आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया था।

भाजपा और राज्य सरकार को सुनने के बाद न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने कहा कि वे शाम 4.30 बजे तक आदेश पारित करेंगे।

न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने सहायक पुलिस आयुक्त आरएस पुरम रेंज को यह निर्देश कोयंबटूर के भाजपा जिला अध्यक्ष जे रमेश कुमार की याचिका पर दिया, जिसमें भाजपा को सोमवार को रोड शो करने की अनुमति देने से इनकार करने के आदेश को चुनौती दी गई थी।

अपनी याचिका में, रमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री से मिलने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से कोयंबटूर के मेट्टुपालयम रोड के माध्यम से चार किमी तक रोड शो करने की अनुमति के लिए 14 मार्च को पुलिस के पास आवेदन किया था।

पुलिस ने सुरक्षा कारणों और विद्यार्थियों की परीक्षा का हवाला देते हुए चार किलोमीटर के रोड शो को अनुमति देने से इन्कार कर दिया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News