नायब सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पांच अन्य ने बतौर मंत्री शपथ ली

नायब सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Photo: NayabSainiOfficial FB page

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इससे कुछ घंटे पहले मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

Dakshin Bharat at Google News
सैनी के साथ पांच अन्य लोगों ने बतौर मंत्री शपथ ली। ये हैं- भाजपा नेता कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, जयप्रकाश दलाल और बनवारी लाल तथा निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला।

यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद उन्होंने खट्टर के सामने सिर झुकाया और उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। यह घटनाक्रम लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले आया है। मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर का दूसरा कार्यकाल भी अक्टूबर में समाप्त होना था। 

पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की एक टीम के चंडीगढ़ पहुंचने पर खट्टर और 13 मंत्रियों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

अपने शपथग्रहण के बाद सैनी ने कहा, 'आप सभी को राम-राम। समस्त हरियाणावासियों को अपना परिवार मानकर सेवा करने का दायित्व, जनकल्याण की शपथ के साथ ग्रहण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन, मोदी की गारंटी और भाजपा का सुशासन (अंत्योदय) ही हमारी सरकार का मूल मंत्र होगा।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'