तमिलनाडु सरकार सीएए लागू नहीं करेगी: मुख्यमंत्री स्टालिन

स्टालिन ने कहा कि सीएए और इसके नियम संविधान की बुनियादी बातों के खिलाफ हैं

तमिलनाडु सरकार सीएए लागू नहीं करेगी: मुख्यमंत्री स्टालिन

Photo: MKStalin FB page

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को 'विभाजनकारी और अनुपयोगी' बताते हुए कहा कि इसे राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
लोकसभा चुनाव नजदीक होने पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को कथित तौर पर जल्दबाजी में लागू करने के नियमों को अधिसूचित करने के लिए केंद्र में भाजपा शासन पर हमला बोलते हुए स्टालिन ने कहा कि सीएए और इसके नियम संविधान की बुनियादी बातों के खिलाफ हैं। 

उन्होंने कहा कि सीएए से कोई फायदा या लाभ नहीं होने वाला है, यह सिर्फ भारतीय जनता के बीच फूट डालने का रास्ता तैयार करेगा। सरकार का रुख यह है कि यह कानून पूरी तरह अनुचित है। यह ऐसा है, जिसे निरस्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दावा किया कि तमिलनाडु सरकार किसी भी तरह से सीएए को तमिलनाडु में लागू करने का मौका नहीं देगी।

सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने दोहराया कि सीएए बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, अल्पसंख्यक समुदायों और श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के खिलाफ है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'