नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया

Photo: NayabSainiOfficial FB page
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे मंगलवार को शाम पांच बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
बता दें कि इससे पहले, मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया।Haryana BJP president Nayab Singh Saini to be next CM of Haryana pic.twitter.com/6zbPGzFoGm
— ANI (@ANI) March 12, 2024
लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
कैबिनेट में 14 मंत्री शामिल थे, जिनमें खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के तीन सदस्य शामिल थे। सभी ने इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष हैं। पार्टी विधायक सुभाष सुधा और जेपी दलाल ने संवाददाताओं को बताया कि कुरुक्षेत्र से सांसद सैनी को सर्वसम्मति से राज्य भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और वे दिन में शपथ लेंगे।
About The Author
Latest News
