राजस्थान: कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री, अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया
By News Desk
On
Photo: BJP Rajasthan
जयपुर/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़े झटके लग रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लालचंद कटारिया समेत राजस्थान के कई कांग्रेस नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा और खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य कांग्रेस सेवा दल प्रमुख सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला सहित अन्य नेता भी राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यहां प्रदेश मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया।
About The Author
Latest News
07 Dec 2025 17:01:18
Photo: @Goa_Police X account


