कर्नाटक: राज्यसभा चुनाव में किसने दिया अपनी ही पार्टी को झटका?

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने वकील विवेक रेड्डी से सलाह ली, जो हमारे राज्य कानूनी सेल के अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के वकील हैं'

कर्नाटक: राज्यसभा चुनाव में किसने दिया अपनी ही पार्टी को झटका?

फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा-जद (एस) गठबंधन को झटका देते हुए, (भाजपा के) विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को वोट दिया, जबकि एक अन्य विधायक अरबैल शिवराम हेब्बार ने मंगलवार को कर्नाटक में चार सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव में मतदान से परहेज किया।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा से नाराज चल रहे सोमशेखर और हेब्बार हाल के महीनों में कांग्रेस के करीब आते दिखे थे। सोमशेखर यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और हेब्बार येल्लापुर क्षेत्र से।

नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि सोमशेखर ने क्रॉस वोटिंग की है। मेरा मानना है कि लोगों को बार-बार धोखा देना पसंद नहीं है।'

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने वकील विवेक रेड्डी से सलाह ली, जो हमारे राज्य कानूनी सेल के अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के वकील हैं। हम अध्यक्ष से उनके (सोमशेखर) खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और कानून के अनुसार कदम उठाने की संभावनाएं तलाशने के लिए कहेंगे।'

बता दें कि सोमशेखर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने (भाजपा सरकार में) मंत्री के रूप में कार्य किया और उन्हें मैसूरु जिले का प्रभारी बनाया गया था।

अशोक ने सोमशेखर के फैसले को 'राजनीतिक आत्महत्या' करार दिया। मतदान के तुरंत बाद सोमशेखर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान किया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'