पश्चिम बंगाल: भाजपा प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली का दौरा करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दौरे की भी संभावना

पश्चिम बंगाल: भाजपा प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली का दौरा करेगा

टीम का नेतृत्व राज्य इकाई के दोनों महासचिव लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल करेंगे

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल भाजपा की एक महिला टीम शुक्रवार को संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा ग्रामीणों पर अत्याचार के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के एक प्रतिनिधिमंडल के भी आज दोपहर क्षेत्र का दौरा करने की संभावना है।

भाजपा टीम का नेतृत्व राज्य इकाई के दोनों महासचिव लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल करेंगे।

पॉल ने कहा, 'हम संदेशखाली की महिलाओं से मिलना चाहते हैं और उनकी शिकायतें सुनना चाहते हैं।'

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को क्षेत्र में जारी हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया था।

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए