लोकसभा चुनावः भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर क्या बोली अन्नाद्रमुक?

अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव जयकुमार ने कहा ...

लोकसभा चुनावः भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर क्या बोली अन्नाद्रमुक?

Photo: @aiadmkofficial FB page

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने बुधवार को कहा कि उसने पहले ही भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। उसने लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी के साथ गठबंधन से इन्कार किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस टिप्पणी के बाद कि ’भाजपा के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं’, पार्टी के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता ने अपनी पार्टी का रुख बता दिया है।

अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव जयकुमार ने कहा, ‘अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं। जहां तक हमारी पार्टी के रुख की बात है तो भाजपा कभी मित्रवत पार्टी थी। अब, यह एक ऐसी पार्टी है, जिसका हम खुलकर विरोध करते हैं।’

उन्होंने कहा कि जब हमने भाजपा से अपना नाता तोड़ा, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में पटाखे फोड़े। इसने हमारे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर्शाया। वे भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं चाहते। ऐसी भावनाओं को दर्शाते हुए ही, पिछले साल पार्टी ने आने वाले समय में भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं करने का दृढ़ निर्णय लिया था।

जयकुमार ने कहा, ‘पार्टी का प्रस्ताव कि भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं होगा, का कार्यकर्ताओं और राज्यभर के लोगों ने स्वागत किया। जहां तक हमारा सवाल है, हमने भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं, भले ही उन्होंने अपना दरवाजा (अन्नाद्रमुक के लिए) खुला रखा हो। हमने भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। हम नहीं चाहते कि भाजपा हमारे पास आए। यह हमारा स्टैंड है।'

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'