राम मंदिर की सदियों पुरानी इच्छा अब हकीकत बनी: राष्ट्रपति मुर्मू
'कोई देश तभी तेज गति से प्रगति कर सकता है, जब वह भविष्य के निर्माण में अधिकतम ऊर्जा लगाए'
By News Desk
On
Photo: PMO India YouTube channel
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की सदियों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, जिसमें लंबे समय से लंबित कई परियोजनाओं को पूरा करना शामिल है।
नए संसद भवन में संयुक्त बैठक में अपने पहले संबोधन में मुर्मू ने कहा कि कोई देश तभी तेज गति से प्रगति कर सकता है, जब वह अतीत की चुनौतियों को हरा दे और भविष्य के निर्माण में अधिकतम ऊर्जा लगाए।उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश ने ऐसी परियोजनाओं को पूरा होते देखा है, जिनका लोगों को दशकों से इंतजार था। राम मंदिर निर्माण की चाहत सदियों से थी और आज यह साकार हो गई है।


