राजग में नीतीश: उप्र के उपमुख्यमंत्री बोले- 'न्याय यात्रा' नाकाम, इंडि गठबंधन का 'खेल खत्म'

उन्होंने कहा, 'इंडि गठबंधन' मोदी सरकार को तीसरी बार सत्ता में आने से नहीं रोक पाएगा'

राजग में नीतीश: उप्र के उपमुख्यमंत्री बोले- 'न्याय यात्रा' नाकाम, इंडि गठबंधन का 'खेल खत्म'

Photo: indian national congress FB page

लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडि' का 'खेल' खत्म हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
विपक्षी इंडि गुट से नाता तोड़कर भाजपा के समर्थन से नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार के पदग्रहण के एक दिन बाद मौर्य ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा' नाकाम रही है।'

उन्होंने कहा, 'इंडि गठबंधन' मोदी सरकार को तीसरी बार सत्ता में आने से नहीं रोक पाएगा। इंडि ब्लॉक का खेल खत्म हो गया है।'

यह यात्रा ऐसे समय में बिहार में प्रवेश कर रही है, जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाला बदल कर भाजपा नीत राजग का दामन थाम लिया है।

उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सफल रही है।'

पाठक ने आगे कहा, 'हर कोई मानता है कि केवल मोदी देश को मजबूत सरकार दे सकते हैं। राजग मजबूत हो रहा है। मोदी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हम उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download