खरगे 29 जनवरी को भुवनेश्वर में बड़ी रैली को करेंगे संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खरगे की राज्य की पहली यात्रा
By News Desk
On
Photo: @IndianNationalCongress FB page
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 29 जनवरी को भुवनेश्वर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि पार्टी खरगे की ओडिशा यात्रा को ‘बड़ी सफलता’ बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि ‘ओडिशा बच्छो समाबेश’ का शहर के लोअर पीएमजी स्क्वायर पर आयोजन किया जाएगा।
पटनायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खरगे की राज्य की पहली यात्रा से चुनाव के लिए पूर्ण अभियान शुरू होने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने दावा किया कि राज्य में राजनीतिक स्थिति कांग्रेस के लिए ‘अनुकूल’ है, क्योंकि सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भाजपा दोनों ‘एक साथ काम कर रहे हैं’।
उन्होंने दावा किया कि चूंकि बीजद और भाजपा दोनों एक-दूसरे के साथ हैं, इसलिए कांग्रेस यहां अकेली विपक्षी पार्टी है।
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


